खबरे

भारत गीतमाला में भोजपुरी सिनेमा के इन सितारों ने अपनी मधुर आवाज से सबको मन्त्र-मुग्ध कर दिया

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार व गायिकी के सिरमौर ’पवन सिंह’  ने ’पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह’  के उपलक्ष्य में आयोजित भारत गीतमाला में अपनी मधुर आवाज से शमाँ बाँध दिया।
 –
जी हाँ, दिल्ली में ’दीनदयाल शोध संस्थान’ एवं ’संस्कृति विभाग’ द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह पर ’भारत गीतमाला’ में पवन सिंह ने अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए बिहार का प्रतिनिधित्व किया है। यह समारोह दिल्ली के  इंदिरा गाँधी स्टेडियम में जानी मानी गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
IMG-20170926-WA0032
 –
इस समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह थे। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम लाल, संस्कृति मंत्री श्री महेश शर्मा जी, डी आई आर अध्यक्ष विरेंद्र कुमार, महासचिव अतुल जैन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व मेगास्टार मनोज तिवारी, सदाबहार सुपरस्टार रवि किशन सहित अन्त्योदय सिपाहियों, संगीत-संस्कृति  प्रेमी दर्शकों के साथ साथ राजीव बब्बर, अभय वर्मा, सुनील यादव, मनीष सिंह, मोहन गेहेरा, मुकेश मान, मो.हारुन, पूनम पराशर, गौरव खारी, विष्णु मित्तल, नीलकांत बक्शी व जितेंद्र जीतू आदि ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बना दिये।
IMG-20170926-WA0045
हिमाचल से मोहित चौहान, असम से कल्पना, पंजाब से नवराज हंस, बिहार से पवन सिंह, उत्तर प्रदेश से दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, पारितोष त्रिपाठी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, सिंधी, राजस्थानी, छत्तीसगढ़ी, गुजराती और हिंदी के भी फिल्म स्टार सहित याशी फिल्म्स के अभय सिन्हा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।  सभी ने एक स्वर में जय हिंद, जय संस्कृति, जय दीनदयाल जी का उद्घोष किया। 
IMG-20170926-WA0031
पंडित दीनदयाल के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पवन सिंह ने कहा कि ’’विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की सोच थी, जिसे भारतीय जनता पार्टी ने अपनाया है। अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचने के लिए हमारे प्रधानमंत्री जी ने बीड़ा उठाया है, उनके कदमों से कदम मिलाकर हम चल पड़े हैं।’’
 
 

Related Articles

Back to top button
Close