Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

भीड़ जुटाकर चंदा एकत्रित करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली (ईएमएस)। देश में लगभग 6 दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस इन दिनों आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। पिछले दिनों दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सील होने की स्थिति बन गई थी । बड़ी मुश्किल से इस स्थिति को टाला जा सका दफ्तर का निर्माण करने वाली कंपनी के 55 लाख रुपए का बिल भुगतान नहीं होने पर कोर्ट द्वारा सील किए जाने की स्थिति बन गई थी। उसके बाद कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों और विधायकों से चंदे की मदद मांगी थी। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी बताया है। कांग्रेस की जो हालत इन दिनों देखने को मिल रही है। उससे नहीं लगता कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है। कांग्रेस पार्टी को अपने कार्यालय का खर्च चलाने के लिए पैसे नहीं है। चुनाव लड़ने की बात तो बहुत दूर की है। सत्ता से बाहर होते ही कॉरपोरेट कंपनियों ने कांग्रेस से मुंह मोड़ लिया कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव के कारण कारपोरेट कंपनियां कांग्रेस को चंदा नहीं दे रही हैं।

2022 तक हर परिवार के पास अपना पक्का मकान होगा : प्रधानमंत्री

ऐसी स्थिति में कांग्रेस के पास एक ही विकल्प बचा है कि वह जनता के पास जाकर चंदा एकत्रित करे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस अब भीड़ से चंदा मांगकर चुनाव लड़ेगी, क्योंकि उसके पास पैसे नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जब से इलेक्ट्रोल बांड के जरिए चंदा उगाहने की प्रक्रिया शुरू की है । उसके बाद कांग्रेस के लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कोई भी चंदा अब सरकार की निगाह से छुप नहीं सकता है। कारपोरेट कंपनियों को चिंता है कि उन्होंने कांग्रेस को चंदा दिया तो उन्हें काफी मुसीबतें उठानी पड़ सकती है। जिसके कारण कांग्रेस स्वतंत्रता के बाद अपने सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रही है।

Related Articles

Back to top button
Close