उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

मजलूमों से जुड़ी गोरखपुर त्रासदी के बारे में युवराज व शहजादे क्या बताएंगे: योगी

गोरखपुर, 19 अगस्त : स्वच्छ यूपी-स्वस्थ यूपी की शुरुआत करने गोरखपुर आये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि गोरखपुर की त्रासदी गरीबों-मजलूमों से जुड़ी है। इसके बारे में युवराज और शहजादे क्या बताएंगे?

उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधकर और गोरखपुर की दलित बस्ती में अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि दिल्ली के युवराज (राहुल गांधी) व लखनऊ के शहजादे (अखिलेश यादव) गोरखपुर की त्रासदी को क्या समझेंगें? उनके लिए तो यह पिकनिक स्पॉट है। वे तो स्वच्छता का महत्व तक नहीं समझते हैं। उनकी समझ में यह अभियान भी नहीं आएगा। गोरखपुर को इन्होंने पिकनिक स्पॉट समझ लिया है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का मतलब देश को भ्रष्ट राजनैतिक दलों से मुक्ति, परिवारवाद से मुक्ति। इस अभियान से हम उत्तर प्रदेश को भी उत्तम प्रदेश बनाएंगे। योगी ने कहा कि पिछले 12-15 सालों से उत्तर प्रदेश में सत्ता में आई पार्टियों ने केवल अपना स्वार्थ देखा। यूपी को लूटने का काम किया। भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप देकर आमजन को बुनियादी सुविधाओं से वंचित करने का काम किया। 

सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ उत्तर प्रदेश- स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद डॉ. अंबेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता अभियान को शुरू किया था। वह इसी कड़ी को आगे बढ़ाना चाहते हैं और उत्तर प्रदेश को भी स्वच्छ व उत्तम बनाना चाहते हैं। 

वाराणसी : दीवारों पर लगा PM मोदी के गुमशुदगी का पोस्टर, भाजपा भड़की

उन्होंने कहा कि इन्सेफेलाइटिस महामारी इसलिए है कि गन्दगी को हम ख़त्म नहीं कर रहे हैं। गन्दगी को ख़त्म करना होगा। इसे अभियान चलाकर ख़त्म किया जाएगा। इसमें सबकी भागीदारी हो। शौचालय घर-घर में हो, इसके लिए सरकार जोर-शोर से काम कर रही है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ में झाड़ू लगाकर अभियान को जन-जन से जोड़ने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
Close