Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कोपर्डी कांड- दोषियों को मिली फांसी की सजा से अपप्रवृत्ति पर लगेगी रोक- मुख्यमंत्री

मुंबई, 29 नवंबर (हि.स.)।कोपर्डी अत्याचार प्रकरण में 3 आरोपियों को दी गई फांसी की सजा से समाज में फैली अपप्रवृत्ति पर रोक लगने के साथ लोगों का न्यायपालिका पर विश्वास भी बढ़ा है। इस तरह की प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोपर्डी कांड मामले में कोर्ट की ओर से सजा सुनाए जाने के बाद दी है। 

मुख्यमंत्री ने कोर्ट की ओर से सुनाई गई सजा पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोपर्डी की घटना अत्यंत निंदनीय थी। संपूर्ण महाराष्ट्र में उसकी प्रतिक्रिया उमड़ी थी। जांच एजेंसियों की ओर से इस घटना की तत्कालजांच की गई । आरोपियों के वकील ने कई बार विलंब करने का प्रयास किया । इसलिए विलंब करने वाले वकीलों को न्यायालय ने दो बार जुर्माना भी लगाया था।

कोपर्डी गैंगरेप- मर्डर केस : तीनों दोषियों को मिली फांसी की सजा

आरोपियों को फांसी की सजा मिले , इस तरह की राज्य की माता व बहनों की भावना थी। कोर्ट ने जल्द व अच्छा निर्णय दिया है , जिससे महिलाओं को राहत मिली है। इस तरह फास्ट टेक की वजह मिले न्याय से लोगों का कोर्ट पर विश्वास बढ़ा है। इस सजा से समाज मे फैली कुवृत्तियों पर रोक लग सकेगी और महिलाओं पर अत्याचार कम हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने जांच एजेंसियों का और सरकारी वकील का भी अभिनंदन किया है। 

Related Articles

Back to top button
Close