खबरेपश्चिम बंगालराज्य

ममता बनर्जी ने बीजेपी और कांग्रेस पर साधा निशाना , दोनों को कहा भाई-भाई

कोलकाता (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माकपा, कांग्रेस और भाजपा पर राज्य में पंचायत चुनाव प्रक्रिया में जान-बूझकर देरी कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, माकपा, कांग्रेस और भाजपा तीन भाई हैं, जो नई दिल्ली में एक भूमिका निभाते हैं और पश्चिम बंगाल में दूसरी।

वे बेबुनियाद खबरें और अफवाह फैला रहे हैं। कांग्रेस और माकपा को पश्चिम बंगाल में अपनी भूमिका पर निर्णय करना चाहिए। उन्होंने कहा, दिल्ली में आप हमसे साथ आने का आग्रह करते हैं और यहां आप भाजपा से बात करते हैं, जो गलत है। उन्होंने भाजपा की भी निंदा की और उसे एक ऐसी पार्टी करार दिया, जो बलात्कार और हिंसा को बढ़ावा देती है।

Related Articles

Back to top button
Close