Home Sliderखबरेदेशराज्य

गुजरात : जीएसईबी 12वीं विज्ञान का परिणाम 71.34 फीसदी, छात्राओं ने मारी बाजी

अहमदाबाद । गुजरात में कोरोना से लगातार मौतें हो रही हैं। शनिवार को बीते 24 घंटे में 19 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्कूल और कॉलेज वर्तमान में बंद हैं और राज्य में महामारी कोरोना वायरस संकट और तालाबंदी के कारण वे फिर से कब खुलेंगे, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। इस बीच गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से मार्च महीने में ली गई 12वीं विज्ञान संकाय की परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। सुबह आठ बजे परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया गया। जानकारी के अनुसार, राज्य में 12वीं विज्ञान का परिणाम 71.34 प्रतिशत दर्ज किया गया।

रविवार सुबह जो 12वीं विज्ञान संकाय की परीक्षा का आया है, उनमे लड़कों का परिणाम 71.69 और लड़कियों का 70.85 प्रतिशत है। घोषित परीक्षा परिणामों के अनुसार इस साल राजकोट 84.69 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। 12वीं विज्ञान में 1,16,643 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, जिसमें से 83,111 छात्र पास हुए। जबकि 33,532 छात्र फेल हुए हैं। विषयवार परिणाम देखें तो गुजराती, हिंदी, मराठी, उर्दू और अरबी का परिणाम 100 प्रतिशत है। सबसे कम परिणाम भौतिकी में 72.48 प्रतिशत, रसायन विज्ञान में 72.36 प्रतिशत और जीव विज्ञान में 85.99 प्रतिशत रहा। अंग्रेजी का परिणाम 98 प्रतिशत है।

कोविड-19 महामारी की समस्य का बावजूद शिक्षकों, बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों के अथक प्रयासों के कारण उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के साथ-साथ छात्रों के परिणाम को भी पूरा किया है। राज्य 12वीं विज्ञान का परिणाम 71.34 प्रतिशत है। मार्च 2020 की विज्ञान परीक्षा के लिए 139 केंद्रों-उप केंद्रों में कुल 1,43,278 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिसमें से 1,42,117 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इस साल गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के लिए राज्य भर से 10वीं और 12वीं के कुल 17.60 लाख छात्र उपस्थित हुए 12वीं विज्ञान के लगभग 1.40 लाख छात्र थे और 12 सामान्य स्ट्रीम के कुल 5.20 लाख छात्र थे। 12वीं परीक्षा राज्य में 56 क्षेत्रों और 653 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। हालांकि इस वर्ष कोरोना वायरस के कारण छात्र परीक्षा परिणाम को सिर्फ ऑनलाइन ही देख पाएंगे। उन्हें स्कूल से प्रमाणपत्र के लिए अगली तारीख की घोषणा करने की प्रतीक्षा करनी होगी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close