खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मल्टिप्लेक्स मालिक मिले राजठाकरे से, कीमत कम करने को तैयार

मुंबई, 07 जुलाई (हि.स.)। राज्य के मल्टिप्लेक्स मालिक शनिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे से मिले और सिनेमागृहों में खाद्यपदार्थ की कीमतों को कम करने की तैयारी दिखाई है। लेकिन मनसे की ओर से पल्टिप्लेक्स सिनेमागृहों के विरुद्ध जारी आंदोलन के बारे में अभी तक किसी भी तरह का अधिकृत बयान जारी नहीं किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार पल्टिप्लेक्स सिनेमागृहों में बाहर से लाए गए खाद्यपदार्थ के सेवन पर रोक लगाई गई थी और सिनेमागृहों में दर्शकों से खाद्यपदार्थ की मनमाना वसूली की जा रही थी। इसलिए मनसे की ओर से पल्टिप्लेक्स सिनेमागृहों के विरुद्ध आंदोलन शुरु किया गया था और मनसे की ओर से पुणे, नासिक, मुंबई सहित कई जगह पल्टिप्लेक्स सिनेमागृहों में तोड़ फोड़ भी की गई थी। इसलिए मल्टिप्लेक्स सिनेमागृह के सीईओ हाईकोर्ट में गए थे।

हाईकोर्ट ने भी मल्टिप्लेक्स सिनेमागृहों में बाहर से लाए खाद्यपदार्थ पर लगाई गई रोक को गलत बताया था और सिनेमागृहों में मनमाना वसूली पर ऐतराज व्यक्त किया था। इस बारे में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया था। उधर मनसे की ओर से आंदोलन जारी रखा गया था। इसलिए आज राज्य के कई मल्टिप्लेक्स सिनेमा के सीईओ दादर स्थित कृष्ण कुंज में जाकर राज ठाकरे से मुलाकात की और मल्टिप्लेक्स में खाद्यपदार्थों की कीमतों को कम करने का आश्वासन राज ठाकरे को दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज ठाकरे ने सभी खाद्यपदार्थों की कीमत 50 रुपए कम करने के लिए कहा है। 

Related Articles

Back to top button
Close