Home Sliderखबरेस्पोर्ट्स

फीबा विश्व कप 2023 का आयोजन 25 अगस्त से 10 सितम्बर तक

म्यूनिख। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (फीबा) ने 2023 विश्व कप के तारीखों की घोषणा कर दी है। फीबा विश्व कप का आयोजन 25 अगस्त से 10 सितम्बर तक किया जाएगा।

फीबा ने एक बयान में कहा कि 2023 विश्व कप में ग्रुप चरण के मुकाबले इंडोनेशिया, जापान और फिलीपींस में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल चरण फिलीपींस की राजधानी मनीला में होगा। बता दें कि फीबा विश्व कप के इतिहास में यह पहली बार होगा जब विश्व कप का आयोजन एक से ज्यादा देशों में हो रहा है।

बास्केटबॉल विश्व कप 2023 में 32 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके क्वालीफिकेशन मुकाबले नवंबर 2021 से लेकर फरवरी 2023 तक खेले जाएंगे और इसमें कुल 80 टीमें भाग लेंगी।

पहला क्वालीफिकेशन अगले साल 22 से 30 नवंबर तक खेले जाएंगे। स्पेन ने पिछले साल फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 95-75 से हराकर बास्केटबॉल विश्व कप जीता था। (एजेंसी, हि.स.)

Tags

Related Articles

Back to top button
Close