Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रराज्य

महाराष्ट्र : अकाल से ग्रसित मराठवाड़ा के मराठवाड़ा और विदर्भ में दमदार बरसात.

मुंबई, 20 अगस्त : लंबे समय के बाद मराठवाड़ा और विदर्भ सहित महाराष्ट्र में अच्छी बरसात हो रही है। शनिवार को शुरू हुई बरसात रविवार को भी लगातार जारी है। उधर मुंबई में भी बरसात हो रही है।

अकाल से ग्रसित मराठवाड़ा के आठ जिलों में नाममात्र की बरसात हुई थी। बरसात के अभाव में जमीन सूखती जा रही थी और फसले होती जा रही थीं। मराठवाड़ा के औरंगाबाद, बीड, जालना, नांदेड, लातुर, परभणी और हिंगोली में जमकर बरसात हो रही है। 

इसी तरह विदर्भ के भंडारा, गढचिरोली, चंद्रपुर, सोलापुर, अहमदनगर और अकोला में भी मूसलाधार बरसात हो रही है। बरसात की वजह से जमीनों में नमी आएगी और किसान अपनी फसल सही ढंग से उत्पादित कर सकते हैं। मुंबई में शनिवार से मूसलाधार बरसात हो रही है।

आगे पढ़े : पालघर जिला : फर्जी पुलिस बन लाखों के आभूषण लेकर हुआ फरार .

Related Articles

Back to top button
Close