Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र के कृषिमंत्री और भाजपा नेता पांडुरंग फुंडकर का निधन

मुंबई (ईएमएस)। महाराष्ट्र के कृषिमंत्री पांडुरंग फुंडकर का गुरुवार को यहां निधन हो गया। वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। फुंडकर 67 वर्ष के थे। वरिष्ठ भाजपा नेता तीन बार सांसद और महाराष्ट्र में पार्टी की इकाई के अध्यक्ष रह चुके थे। वह पहली बार वर्ष 1978 में विधायक बने थे।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने फुंडकर के निधन पर शोक जताया और पार्टी एवं किसानों के विकास में उनके योगदान को याद किया। राज्य भाजपा के प्रमुख रावसाहेब दानवे ने बताया कि फुंडकर किसानों के नेता थे और जुलाई 2016 में देवेन्द्र फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने के बाद उन्होंने अपने विभाग के साथ पूरा न्याय किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फुंडकर के निधन पर शोक जाहिर किया है।

Related Articles

Back to top button
Close