Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र : भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर

मुंबई- कांग्रेस के पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह नें बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में कृपाशंकर सिंह भाजपा में शामिल हुए. सिंह कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सरकार में राज्य के गृह रह चुके  हैं. 2008-2012 के दौरान मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रहे थे। उन्होंने 2019 में राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और उस वक्त से ही उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे थे। भाजपा में सिंह का शामिल होना ऐसे वक्त में हो रहा है जब अगले साल बृहन्मुंबई महानगरपालिका के चुनावों के लिए भाजपा सत्तारूढ़ शिवसेना को हराने के संकल्प के साथ ‘मिशन 2022’ अभियान पहले ही शुरू कर चुकी है। इससे पहले भाजपा सिंह को निशाना बना चुकी है जिनका नाम भ्रष्टाचार के कई मामलों से जोड़ा गया था और उनपर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगे थे।

देखे विडियों … 

अनुच्छेद 370 हटानें का किया था समर्थन

कृपाशंकर सिंह ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाये जाने को लेकर केंद्र सरकार का समर्थन किया था.  और इसी मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा भी दिया था. कांग्रेस सहित दूसरी पार्टियों के बड़े नेताओं से करीबी संबंध रखने वाले कृपाशंकर नें पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों का प्रचार भी किया था.लेकिन वे पार्टी में शामिल होने  की खबरों का खंडन करते रहे. मुंबई एवं ठाणे जिले के उत्तर भारतीय मतदाताओं में अच्छी पैठ रखने वाले कृपाशंकर सिंह के भाजपा में शामिल होने  से मनपा चुनाओं में फायदा मिल सकता है.

Tags

Related Articles

Back to top button
Close