खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने महिंद्रा गुजरात ट्रैक्टर्स का नाम बदला

मुंबई, 28 अगस्त : वैश्विक स्तर पर ट्रैक्टर निर्माण में अग्रणी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुजरात ट्रैक्टर्स के साथ भागीदारी वाली कंपनी महिंद्रा गुजरात ट्रैक्टर्स का नाम बदलकर ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट्स कर दिया है। महिंद्रा गुजरात ट्रैक्टर्स मुंबई के महिंद्रा एंड महिंद्रा और गुजरात सरकार की भागीदारी वाली कंपनी है जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा की 60 फीसदी तथा गुजरात सरकार की 40 फीसदी हिस्सेदारी है।

कंपनी ने इसी के साथ एक नए उत्पाद की भी लांचिंग की। मुंबई में इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई। वड़ोदरा में कंपनी का परिचालन प्लांट आगे भी जारी रहेगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के प्रेसीडेंट राजेश जेजुरिकर ने बताया कि फार्म मैकेनिजेशन को अधिक प्रचारित करने की दिशा में हमारे परिवर्तन में ग्रोमैक्स महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह किसानों को उनकी आय को दोगुना करने में सक्षम होगा। ट्रैकस्टार रेंज को लांच किया गया है जो उद्योग में बेहतरीन उत्पाद है।

ट्रैकस्टार उन किसानोँ पर फोकस करेगा जो अपनी उत्पादकता बढ़ाना चाहते हैं और उत्पादों का मूल्य चाहते हैं। ट्रैकस्टार रेंज सभी 30-50 एचपी कटेगरी में है जिसे चरणबद्ध तरीके से प्रमुख बाजारों में पेश किया जाएगा।

महिंद्रा के पास ट्रैक्टरों के चार ब्रांड हैं जिनमें महिंद्रा, अर्जुन, नूवो एवं युवो का समावेश है। ग्रोमैक्स का उद्देश्य फार्म मैकेनिज्म को पूरे देश में बढ़ावा देना और अच्छे मूल्य के अनुपात को प्रदान करना है, जिसमे वे ढेर सारे अवसर ग्राहकों के लिए हों, जो वे आगे चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close