खबरे

महिला कैदियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, जेल प्रशासन ने की पूर्ण व्यवस्था.

लखनऊ, 08 अक्टूबर : पति-पत्नी के प्रेम का पवित्र त्योहार करवाचौथ पर जेल में सजा काट रही महिला कैदियों ने भी पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखा हैं। इसको देखते हुए जेल प्रशासन ने विवाहिताओं के लिए पूजा-पाठ की सामग्री और उनके पतियों से मिलाने की भी व्यवस्था की है। 

लखनऊ जेल कारागार, कानपुर, हरदोई, बांदा, झांसी समेत प्रदेश के सभी जेलों में कैद कैदी महिलाओं ने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखा है। महिला कैदियों के लिए करवाचौथ व्रत रखने की पूर्ण व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से की गयी। एडीजी जेल ने बताया कि प्रदेश के कई जेलों में सजा काट रही महिलाओं के करवा चौथ व्रत को मद्देनजर तमाम व्यवस्थाएं की गई है। पूजा में लगने वाला सामग्री खाने-पीने के साथ मिठाईयों का भी प्रबंध किया गया हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इस बार जेल में कैद महिला कैदी पति को देख उनके हाथों से व्रत तोड़ेगी। 
इस लिहाज से आज प्रदेश के सभी जेलों में महिलाओं ने सुबह से ही सजने संवरने का काम शुरु कर दिया। बारी-बारी से मेंहदी लगवायी। जेल अधीक्षक का यह भी कहना है कि जेल में बंद कैदी पुरुष से मिलने के लिए भी उनकी पत्नियां आ सकती हैं, उनके लिए भी व्यवस्थाएं की गई हैं ।(हि.स.)। 

आगे पढ़े : स्वाइन फ्लू से पुणे में 108 लोगों की मौत,पुणे महानगर पालिका ने जाँच के लिए बनायीं सात लोगो कि कमेटी.

Related Articles

Back to top button
Close