खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महिला से छेड़खानी करने वालों पर मामला दर्ज

मुंबई, 23 सितम्बर (हिस)। धुलिया शहर के करीब में स्थित वरखेड़े कुंडाने गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी व उसके परिवार वालों पर तलवार से हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है। भाजपा युवती सभा ने तथाकथित आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरखेड़े कुंडाने गांव में रहने वाली एक महिला के साथ 3 लोगों ने छेडखानी व बदतमीजी किया। इस घटना से नाराज हुई महिला ने एक आरोपी के गाल पर तमाचा जड़ दिया। इस बात को लेकर छेडखानी करने वाले अपने आप को अपमानित महसूस किए और गुस्से में वहां से निकलकर घर गए और अपने साथ तलवार लाकर महिला के रिश्तेदारों पर हमला कर दिया। 

तलवार से हुए हमले में महिला का ससुर घायल हो गया। इसके बाद छेढ़खानी की शिकार हुई महिला पुलिस थाने पहुंची और तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी व परिवार पर हमला करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करके अविनाश जहांगीरदार, सुरेश पाटिल व उसके भाई के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

Related Articles

Back to top button
Close