खबरेराज्य

माल्टा आतंकी हथियार के साथ गिरफ्तार

Assam.धुबड़ी, 13 फरवरी =  निचले असम के धुबड़ी जिलांतर्गत गोलकगंज इलाके से सेना और असम पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए मुस्लिम यूनाइटेड लिबरेशन टाइगर्स ऑफ असम (माल्टा) के कैडर को गिरफ्तार किया है। आतंकी के पास से पिस्तौल, जिंदा कारतूस एवं अन्य सामग्री बरामद की है। आतंकी से गोलकगंज थाने में पुलिस पूछताछ कर रही है।

गोलकगंज पुलिस ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सेना की डोगरा रेजिमेंट और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए गोलकगंज के आगमनी से रविवार की देर रात को गिरफ्तार किया। आतंकी की पहचान साहिदुल अली (21) के रूप में की गई। आतंकी चापर के रोमारी इलाके के निवासी बताया गया है।

पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर निकला था। अली हत्या के आरोप में जेल में बंद था। बताया जाता है कि माल्टा के लिए उगाही, हत्या व अन्य अपराधों में जुड़ा हुआ था। उल्लेखनीय है कि निचले असम के बांग्लादेश से लगने वाली सीमाई जिलों में माल्टा का काफी प्रभाव है।

Related Articles

Back to top button
Close