उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी

बलिया, 03 अक्टूबर (हि.स.) बलिया के चर्चित रागिनी हत्याकांड में आरोपी प्रधान कृपाशंकर तिवारी की पत्नी निशा तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है। इसे को लेकर पुलिस ने आरोपी प्रधान की पत्नी को आश्वासन दिया है कि बड़े अधिकारी से अपनी मांगो को लेकर चर्चा कर समाधान किया जायेगा। 

बलिया के चर्चित रागिनी हत्याकांड में आरोपी प्रधान कृपाशंकर तिवारी की पत्नी निशा तिवारी द्वारा आत्मदाह की चेतावनी को लेकर मंगलवार को पुलिस बजहां गांव पहुंच गयी। पुलिस ने प्रधान की पत्नी को घर पर ही रोक दिया। प्रधान की पत्नी घर से निकल कर मुख्यमंत्री योगी से मिलने लखनऊ जाना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। 

आरोपी प्रधान की पत्नी का कहना है की पुलिस और प्रशासन सिर्फ एक पक्ष की ही बात सुनरही है। ऐसे में वो आत्मदाह करने के लिए मज़बूर है।

उल्लेखनीय है कि स्कूल के लिए घर से निकली रागिनी की हत्या आरोपी प्रधान के बेटे ने चाकुओं गोद कर कर दी थी। प्रधान संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में प्रधान भी बजहां पहुंचे। प्रधान संघ के अध्यक्ष का कहना है की हर किसी को न्याय पाने का अधिकार है पर प्रशासन के पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहा है। आरोपी प्रधान की पत्नी निशा तिवारी जब लखनऊ के लिए अपने घर से रवाना होने के लिए निकली उस दौरान भी पुलिस से नोक झोक हुई। सीओ बांसडीह अशोक सिंह ने आरोपी प्रधान की पत्नी समेत प्रधानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर विचार कर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button
Close