खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

सातारा : बस पलटने से 43 यात्री घायल , 5 यात्रियों की हालत चिंताजनक

मुंबई, 21 अगस्त : सातारा जिले के राजाली गांव में एक एसटी महामंडल की बस पलट जाने से 43 यात्री घायल हो गए हैं। इस घटना में घायलों का इलाज स्थानीय सिविल अस्पताल में हो रहा है। घायलों में पांच यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

यह भी पढ़े : मीरा-भाईंंदर महानगरपालिका चुनाव में भाजपा को मिला दो तिहाई बहुमत , NCP और बविआ का सुपडा साफ़

सातारा जिले के पलटण तहशील में राजाली गांव के पास जा रही एसटी महामंडल की बस के चालक को अचानक चक्कर आ गया था। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के नजदीक खेत में घुस गई और खेत में बस पलट गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बस में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

Related Articles

Back to top button
Close