Home Sliderखबरेराज्यहिमाचल प्रदेश

वीरभद्र ने राज्यपाल को सौंपा त्याग पत्र

शिमला, 19 दिसम्बर (हि. स.)। चुनावों में कांग्रेस के पराजित होने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर अपना त्यागपत्र सौंपा। 

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से आगामी सरकार के स्थापित होने तक मुख्यमंत्री से अपने पद पर बने रहने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जनता के जनादेश को कबूल करते हैं। उनका कहना हे कि वह छह बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान मैंने प्रदेश की जनता की सेवा करने का प्रयास किया है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह विकास के मुद्दे के साथ चुनावी मैदान में उतरे थे। बावजूद इसके जनता ने परिवर्तन को प्राथमिकता दी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीध्र ही हम मंथन करेंगे कि पराजय के क्या क्या कारण रहे। संसाधनों की कमीं कांग्रेस की पराजय का प्रमुख कारण रहा। इसके विपरीत भाजपा ने आर्थिक संसाधनों सहित अन्य संसाधनों का भरपूर इस्तेमाल किया जबकि कांग्रेस के पास आर्थिक संसाधन नहीं थे।

Related Articles

Back to top button
Close