Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई : कांग्रेस नेता नारायण राणे 27 अगस्त को थामेंगे भाजपा का दामन.

मुंबई, 19 अगस्त : कांग्रेस नेता नारायण राणे का भाजपा में प्रवेश 27 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में होना लगभग तय हो गया है। हालांकि अभी तक नारायण राणे के प्रवेश को लेकर स्थल तय नहीं किया जा सका है। 

नारायण राणे व उनके दोनों बेटे कांग्रेसी माहौल से ऊब चुके हैं, इसलिए वह भाजपा में प्रवेश लेने वाले हैं। इस बात की तैयारी राणे की ओर से बहुत पहले से की जा रही है। बताया जा रहा है कि 27 अगस्त को मुंबई में नरीमन पाईंट में यशवंतराव प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित पुस्तक लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 

इस पुस्तक का लोकार्पण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हाथों किया जाने वाला है। इसी अवसर पर नारायण राणे को भाजपा में प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि इसी दिन नारायण राणे सिंधुदुर्ग में भी अपने प्रवेश के कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। इसलिए स्थल अभी तक तय नहीं हो सका है। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार नारायण राणे को केंद्र में एडजस्ट किए जाने की चर्चा हो रही है। (हिस)।

आगे पढ़े : महाराष्ट्र : अकाल से ग्रसित मराठवाड़ा के मराठवाड़ा और विदर्भ में दमदार बरसात.

Related Articles

Back to top button
Close