खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई की जलापूर्ति करने वाला मोडक सागर तालाब हुआ ओवरफ्लो

मुंबई, 15 जुलाई : तालाब परिसरों में हो रही मूसलाधार बरसात से जहां तालाबों का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं मुंबई की जलापूर्ति करने वाला मोडक सागर लबालब भर गया है और उसके दो दरवाजों को खोल दिया गया है। शनिवार की सुबह मोडक सागर ओवरफ्लो हो गया।

गौरतलब है कि मुंबई की सात तालाबों से जलापूर्ति की जाती है। इन तालाबों में मोडक सागर, तानसा, विहार, तुलसी, अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा और भातसा का समावेश है। उसमें से एक मोडक सागर शनिवार की सुबह ओवरफ्लो होकर बहने लगा। मोडक सागर से प्रतिदिन 455 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है।

इसी के साथ अन्य तालाबों के जलस्तर में वृद्धि होने से मुंबईकरों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बताया जाता है कि पानी की कमी के चलते 2015 में मुंबईकरों को वर्ष भर जलापूर्ति में कटौती का सामना करना पड़ा था। मुंबई को प्रतिदिन 3750 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है, जबकि आवश्यकता 4200 मिलियन लीटर की है। जलापूर्ति होने वाले पानी में 25 से 30 प्रतिशत पानी की चोरी होती है या लीकेज के कारण बह जाता है।

Related Articles

Back to top button
Close