Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रविधानसभा चुनाव

विस चुनाव : राकांपा ने जारी की 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। नांदगांव विधानसभा सीट से पंकज भुजबल को और मालसिरस सीट से उत्तम जानकर को उम्मीदवार बनाया गया है।

जलगांव शहर से अभिषेक पाटील, बालापुर- संग्राम गावडे़, कारंजा- प्रकाश डहाके, मेलघाट- केवलराम काले, अहेरी- धर्मराबाबा आत्राम, दिग्रस- तारिक शमी, गंगाखेड़- मधुसूदन केंद्रे, कन्नड़- संतोष कोल्हे, बागलाण- दीपिका चव्हाण, देवलाली- सरोज अहिरे, कर्जत- सुरेश लाड, खेड आलंदी- दिलीप मोहिते, मावल- सुनील शेलके, पिंपरी- सुलक्षणा शिलावंत, आष्टी- बालासाहेब आजबे, माढा- बबनदादा शिंदे, मोहोल- यशवंत माने और चंदगड सीट से राजेश पाटील को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इससे पहले राकांपा ने बुधवार रात को 77 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। कोपरगांव- आशुतोष काले, शेगांव- प्रताप ढाकने, परनेर- नीलेश लंके, अहमदनगर शहर- वर्तमान विधायक संग्राम जगताप और कर्जत-जामखेड – रोहित पवार, दिंडोसी- विद्या चव्हाण, विक्रोली- धनंजय पिसाल और मुंब्रा-कलवा सीट से जितेंद्र आव्हाड को चुनावी मैदान में उतारा गया है। एजेंसी हिस

Tags

Related Articles

Back to top button
Close