Home Sliderखबरेगुजरातराज्य

विजय रुपाणी दूसरी बार बने गुजरात के CM , PM मोदी सहित कई दिग्गज समारोह में हुए शामिल

गांधीनगर, 26 दिसम्बर : गुजरात में बीजेपी की लगातार छठी बार सरकार बन गई है. मंगलवार को विजय रूपाणी ने गांधीनगर में दूसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. 

 रूपाणी की दूसरी बार हुई ताजपोशी…….

Vijay-Rupani-CM_GUjrat

मंगलवार को मुख्यमंत्री के तौर पर विजय रूपाणी ने शपथ ली. रूपाणी दूसरी बार गुजरात के सीएम बने हैं. वह गुजरात के राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक चुनकर आए हैं. वो 2006 से 2012 से राज्यसभा सदस्य थे. आनंदीबेन पटेल के बाद रूपाणी को गुजरात की कमान सौंपी गई थी. इस बार का चुनाव रूपाणी के नेतृत्व में बीजेपी जीतकर आई है. पार्टी ने दोबारा रूपाणी पर ही भरोसा जताया है. रूपाणी मंत्रिमंडल में 19 मंत्री शामिल किए गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा 6 पाटीदार नेताओें को जगह मिली है.

उप मुख्यमंत्री बने नितिन पटेल…..

NITIN_PATEL_DUP_CM

नितिन पटेल फिर गुजरात के उप मुख्यमंत्री होंगे. वो गुजरात के मेहसाणा से विधायक हैं. मोदी के करीबी माने जाते हैं और पाटीदार समुदाय से आते हैं. वो दूसरी बार राज्य के डिप्टी सीएम बने हैं. उत्तरी गुजरात से आते हैं. जमीन से जुड़े हुए नेता माने जाते हैं.

PM मोदी सहित शामिल ……

GUJ_MO_

इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह, नीतीश कुमार समेत 18 एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया. रूपाणी की नई कैबिनेट में कई पुराने और नए चेहरों सहित 19 लोग शामिल हुए.

गुजरात के कैबिनेट मंत्री रूप में इन्होंने ली शपथ

– विजय रूपाणी (मुख्यमंत्री)
– नितिन पटेल (उपमुख्यमंत्री)
– आसरी फलदू (कैबिनेट मंत्री)
– भूपेंद्रसिंह चुडासमा (कैबिनेट मंत्री)
– सौरभ पटेल (कैबिनेट मंत्री)
– कौशिक पटेल (कैबिनेट मंत्री)
– गणपत वसावा (कैबिनेट मंत्री)
– जयेश राधड़िया (कैबिनेट मंत्री)
– दिलीप ठाकोर (कैबिनेट मंत्री)
– प्रदीप सिंह जडेजा (कैबिनेट मंत्री)
– ईश्वर परमार (कैबिनेट मंत्री) 

राज्यमंत्री के तौर पर इन्होंने ली शपथ

परबत पटेल (राज्यमंत्री)
– पुरुषोत्तम सोलंकी (राज्यमंत्री) 
– बच्चूभाई खाबड़ (राज्यमंत्री)
– जगद्रथ सिंह परमार (राज्यमंत्री)
– ईश्वरसिंह पटेल (राज्यमंत्री)
– वासनभाई आहिर (राज्यमंत्री)
– विभावरी दवे (राज्यमंत्री)
– रमण पाटकर (राज्यमंत्री)
– किशोभाई कुमार कानानी (राज्यमंत्री)|  (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close