Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई : देरी से चल रही हैं लोकल ट्रेनें, घरों से नहीं निकल रहे हैं लोग

मुंबई, 30 अगस्त : मंगलवार को हुई मूसलाधार बरसात की वजह से जहां मुंबई पानी-पानी हो गई थी, वहीं लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है जिसके कारण लोग सड़कों पर चलते हुए देर रात अपने घर पहुंच रहे हैं। दादर से विक्रोली का सफर लोगों ने पैदल चलकर तकरीबन साढ़े चार घंटे में पूरा किया। इसी तरह पश्चिम रेलवे के अंधेरी स्टेशन से लोगों ने सुबह साढ़े पांच बजे लोकल पकड़ी और चर्चगेट ढ़ाई घंटे बाद पहुंचे। 

मुंबई में पश्चिम रेलवे के चर्चगेट से अंधेरी तक की लोकल पूरी तरह ठप हो गई थी। कुछ यात्रियों के अनुसार अंधेरी से विरार के लिए लोकल धीरे-धीरे चल रही थी। इसी तरह मध्य रेलवे की सीएसटीएम से कल्याण की ओर जाने वाली लोकल पूरी तरह से ठप थी। उधर सीएसटीएम से पनवेल की ओर जाने वाली लोकल सेवाएं भी रदद थीं पर देर रात ठाणे से पनवेल ट्रांस हार्बर सेवाएं चलनी शुरू हो गई थी। सीएसटीएम से कल्याण के लिए पहली लोकल 7.44 पर चली जो एक घंटे तक भायखला स्टेशन पर ही रूकी रही और उसके बाद जब वहां से निकली तो तकरीबन एक घंटे सायन स्टेशन पर खड़ी रही और रेंगते हुए आगे बढ़ी। 

मुंबई में भारी बारिश से दो घर गिरे, तीन की मौत

इसी तरह सीएसटीएम से कर्जत के लिए कल्याण के बाद लोकल चली और उसकी भी हालत कल्याण लोकल जैसे ही रही। सीएसटीएम से पहली लोकल पनवेल के लिए सुबह 9.03 बजे चली पर वो भी कुर्ला के पहले अटकी गई। मंगलवार की दोपहर या शाम तक जिन लोगों ने लोकल पकड़ूी थी वे बाद में लोकल को छोड़कर सड़क से पैदल ही अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। मंगलवार की भारी बरसात के बाद जहां लोग देर रात तक घर पहुंचे, वहीं बुधवार की सुबह लोगों ने घरों से निकलने की जहमत नहीं उठाई है, क्योंकि मौसम विभाग ने दावा किया है कि अगले 24 घंटे में जोरदार बरसात हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
Close