खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई मनपा चुनाव : भाजपा-शिवसेना में युति के लिए मुख्यमंत्री का फैसला अहम.

मुंबई, 11 जनवरी =  मुंबई महानगर पालिका चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी व शिवसेना के बीच युति को लेकर दोनों दलों के तीन-तीन सदस्य प्राथमिक बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री के साथ मिलकर युति के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

इस तरह की जानकारी शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को पत्रकारों को दी है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा व शिवसेना के बीच युति की चर्चा जल्द शुरू की जाएगी।

बता दें कि भाजपा व शिवसेना की बीच युति बहुत ही पुरानी है। लेकिन इस समय भाजपा की बढ़ी हुई ताकत की वजह से भाजपा मुंबई मनपा में कुल सीटों में से आधी सीटों की मांग कर रही है। उधर शिवसेना भाजपा को महज 80 सीटों तक ही देना चाहती है, इसी मुद्दे पर दोनों दलों में पेंच फसा हुआ है।

हालांकि दोनों दलों के कार्यकर्ता अलग-अलग चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं। दोनों दलों के नेता किसी भी कीमत पर विपक्ष अर्थात कांग्रेस व राकांपा का सफाया करने के लिए दोनों दलों में युति के पक्षधर हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस मुद्दे को हल करने के लिए दोनों दलों के नेताओं की प्राथमिक बैठक के बाद मुख्यमंत्री व वह खुद बैठक करेंगे और मामले का हल शांतिपूर्वक निकाल लेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close