खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई में रफ्तार धीमी, आकोला में दोपहर 3.30 बजे तक 46.3 फीसदी मतदान.

Maharashtra.मुंबई, 21 फरवरी = महाराष्ट्र में स्थानीय स्वराज्य संस्था की 10 महानगरपालिका व 11 जिलापरिषद की सीटों के लिए हो रहे मतदान में मतदाताओं ने जोरदार उत्साह दिखाया है। इससे आकोला महानगरपालिका में दोपहर 3.30 बजे तक सर्वाधिक 46.3 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। मुंबई में मतदाताओं की रफ्तार अभी भी धीमी दिख रही है। हालांकि यहां दोपहर 1.30 बजे तक 32 फीसदी तक मतदान हो चुका था।

नागपुर महानगरपालिका में भी मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। यहां दोपहर 3.30 बजे तक 40 फीसदी मतदान हो चुका है। इसी तरह ठाणे में भी उत्साहित मतदाताओं ने दोपहर तक 45.05 फीसदी तक मतदान कर दिया था। नाशिक में दोपहर तक 43.33 फीसदी मतदान हो चुका है । इसी प्रकार सोलापुर में 43 फीसदी व पिंपरी में 43.85 फीसदी मतदान दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक दर्ज किया जा चुका है।

पुणे में दोपहर तक 43 फीसदी व अमरावती में सबसे कम 34.37 फीसदी मतदान दर्ज किया जा चुका है। मुंबई में बोरीवली के कुछ मतदान केंद्रों पर जोरदार मतदान हो रहा है , जबकि घाटकोपर में मतदान की गति धीमी है। इसी प्रकार जिला परिषद की सीटों के लिए जोरदार मतदान किया जा रहा है,लेकिन अभी तक ताजा आंकड़े नहीं मिल सके हैं।

Related Articles

Back to top button
Close