Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

मोदी ने भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली (ईएमएस)। शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के वीर सपूतों भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले भारत के जांबाजों को याद किया।

23 मार्च, 1931 को अंग्रेजी हुकूमत ने भारत के तीन सपूतों भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी पर लटका दिया था। उन्हें लाहौर षड्यंत्र के आरोप में फांसी पर लटकाया गया। अंग्रेजों को लगा ऐसा करने पर हिंदुस्तानियों के अंदर उबल रही आजादी की आग शांत पड़ जाएगी, लेकिन देश के तीनों सपूतों ने अपनी जिंदगी को अलविदा कहने तक इस कदर बच्चे-बच्चे में स्वतंत्रता की ज्वाला भर दी कि अंग्रेजों के पसीने छूट गए।

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की फांसी के बाद भारत की जनता पर स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का रंग इस कदर चढ़ा कि भारत माता के हजारों सपूतों ने सिर पर कफन बांध कर अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़ दी। इन तीनों क्रांतिकारियों की इस शहादत को आज पूरा देश याद कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close