Home Sliderदेशनई दिल्ली

कांग्रेस ने दी मिजोरम-अरुणाचल स्थापना दिवस की बधाई, राहुल मेघालय दौरे पर

नई दिल्ली, 20 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश को 1987 में राज्य का दर्जा मिला था, जबकि मिजोरम को 1972 में राज्य घोषित किया गया था।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई। कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मिजोरम के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई। 

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए मगंलवार को पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के लिए दिल्ली से निकल गए हैं। वहां दोपहर में वह एक चुनावी रैली को सम्बोधित कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह के आरोपों का जवाब देंगे।

उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने पिछले शुक्रवार को मेघालय के लोगों को सत्तारूढ़ कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाने की अपील करते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेसियों ने विकास के मद में मिलने वाले धन से अपनी जेबें भरी हैं। 

इसी पर जवाब देने राहुल गांधी आज (मंगलवार) सुबह 11:30 बजे मेघालय के मेन्दिपाथर पहुंचेंगे। इसके बाद 1:30 बजे वे गरोबधा में चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे। राहुल गांधी दोपहर साढ़े तीन बजे जनसम्पर्क कायर्क्रम में तुरा में हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि मेघालय में विधानसभा की 60 सीटें हैं और कांग्रेस यहां सत्तारूढ़ है।

Related Articles

Back to top button
Close