खबरेस्पोर्ट्स

शानदार प्रदर्शन के बाद महिला मुक्केबाजी टीम स्वदेश लौटी.

नई दिल्ली, 17 जनवरी = सर्बिया में आयोजित नेशन कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम आज सुबह स्वदेश लौट आयी। भारत ने इस प्रतियोगिता में 6 पदक जीते थे। कजाकिस्तान और रूस के बाद प्रतियोगिता में भारत तीसरे स्थान पर रहा था।

प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़की नीरज (51 किग्रा) ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही स्वर्ण पदक जीता जबकि सरजूबाला देवी (48 किग्रा), प्रियंका चौधरी (60 किग्रा), पूजा (69 किग्रा) और सीमा पूनिया ने रजत पदक हासिल किए। कविता गोयत को कांस्य पदक मिला।

भारतीय टीम प्रतियोगिता शुरू से होने से पहली रात ही वर्बास पहुंची थी। उनकी यात्रा काफी थकाऊ रही| यूरोप में बर्फीले तूफान से उड़ान रद्द होने के कारण इसमें लगभग 24 घंटे का समय लगा। दो दशक तक पुरूष टीम के कोच रहने के बाद अब महिला टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे मुख्य कोच गुरबख्श संधू ने कहा कि तुर्किस एयरलाइन्स की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई और हम हवाई अड्डे पर फंसे रहे जहां कई लोगों के इकट्ठा होने से अफरातफरी वाली स्थिति बन गई थी।

Related Articles

Back to top button
Close