खबरेस्पोर्ट्स

युवी-धोनी के बल पर भारत ने कब्जाई सीरीज.

कटक, 19 जनवरी=  भारत न एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड को 15 रन से हराकर तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। इस हाई स्कोरिंग मैच में भारत ने युवराज सिंह के 150 और महेन्द्र सिंह धोनी के 134 रनों की बदौलत इंग्लैंड के सामने 382 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित 50 ओवरो में 8 विकेट के नुकसान पर 366 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान ईयोन मोर्गन ने शानदार 102 रन बनाये।

जवाब में उतरी इंग्लिश टीम को पहला झटका ओपनर एलेक्स हेल्स के रूप में लगा जो 14 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर धौनी को कैच थमा बैठे। शानदार बल्लेबाजी कर रहे जो रूट को अश्विन ने 54 रन पर विराट के हाथों कैच आउट करवाया। रूट ने रॉय के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। ओपनर जेसन रॉय को जडेजा ने 82 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। बेन स्टोक्स को अश्विन ने सिर्फ एक रन पर ही क्लीन बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड के पांचवां झटका अश्विन ने ही दिया। उन्होंने बटलर को 10 रन पर आउट कर दिया। इंग्लैंड को छठा झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। भुवनेश्वर ने मोईन अली को 299 के कुल स्कोर पर बोल्ड आउट किया । अली ने 55 रन बनाये। इसके बाद 304 के कुल स्कोर पर क्रिस वोक्स को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर इंग्लैंड को सातवां झटका दिया। वोक्स ने 5 रन बनाये। 354 के कुल स्कोर पर इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन रन आउट हो गये। मोर्गन ने 102 रनों की शानदार पारी खेली। मोर्गन के आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की उम्मीदें भी खत्म हो गयीं।

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। युवराज सिंह (150) और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (134) के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 381 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

25 रनों पर 3 विकेट गंवाकर मुसीबत में फंसी भारतीय टीम को धोनी और युवराज ने मिलकर बाहर निकाला। इन दोनों के बीच 256 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। इसके साथ ही दोनों ने अमला और डिविलियर्स की चौथे विकेट के 172 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अमला-डिविलियर्स ने ये साझेदारी 2012 में बनाई थी।

भारतीय पारी की 13 गेंद पर वोक्स ने राहुल (5) को स्लिप पर खड़े स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दे दिया। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वोक्स ने कोहली (08) को ठीक उसी अंदाज़ में आउट किया जैसे उन्होंने राहुल को पवेलियन की राह दिखाई थी। इसके बाद वोक्स ने शिखर धवन (11) को बोल्ड कर भारत के टॉप आर्डर को ध्वस्त करते हुए भारत को तीसरा झटका दे दिया।

युवराज सिंह (150) को भी क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया। उनके और धोनी के बीच 256 रन की साझेदारी हुई। इस मैच में युवराज सिंह ने अपने करियर का 14वां शतक लगाया। युवराज ने इस मैच में अपना बेस्ट स्कोर भी बनाया। पांचवें विकेट के रूप में जाधव 22 बनाकर आउट हुए, उनका विकेट प्लंकेट ने लिया। छठें विकेट के रूप में धोनी 358 के कुल स्कोर पर प्लंकेट के दूसरे शिकार बने। धोनी ने 134 रन बनाया।

भारत की तरफ से इस मुकाबले में एक बदलाव किया गया है। उमेश यादव के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार को जगह दी गई है। वहीं इंग्लैंड की तरफ से भी इस मैच के लिए एक ही बदलाव किया गया है। आदिल रशीद की जगह लियाम प्लंकेट को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close