Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

अनिल बलूनी बने भाजपा मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख

नई दिल्ली, 31 मार्च= भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी अब पार्टी के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख होंगे। अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें भाजपा मीडिया विभाग का राष्ट्रीय प्रमुख नियुक्त किया है।

UP : अब बिना मानक के नहीं बिक सकेगा मीट.

बलूनी अभी तक राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व निभा रहे थे। अब उनके पास राष्ट्रीय मीडिया विभाग की भी जिम्मेदारी होगी। श्रीकांत शर्मा के उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से भाजपा अध्यक्ष ने बलूनी को यह अहम जिम्मेदारी दी है।

बलूनी के साथ ही संजय मयूख को राष्ट्रीय मीडिया विभाग का उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। मयूख बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।

Related Articles

Back to top button
Close