Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

यूपी ‘विस’ चुनाव : 1,457 करोड़पति, हाथी पर सवार सबसे ज्यादा 335 प्रत्याशी.

Uttar Pradesh.लखनऊ, 06 मार्च = सत्रहवीं विधानसभा के लिए उत्तर प्रदेश में हो रहा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है। सातवें और आखिरी चरण का मतदान आठ मार्च को होना है। 11 मार्च को मतगणना होगी। इस बार ‘विस’ चुनाव में कुल 4,853 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1,457 उम्मीदवार करोड़पति हैं। यह उम्मीदवारों की कुल संख्या का 30 फीसदी है। इनमें से प्रति प्रत्याशी औसत संपत्ति 1.91 करोड़ रूपए है।

सातों चरण में सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के हैं। वहीं तीन अरबपति उम्मीदवार भी चुनवी मैदान में हैं।
बसपा के 400 में से 335 भाजपा के 302 में से सपा के 307 में से 243, कांग्रेस के 114 में से 75 और रालोद के 276 में 99, लोकदल के 80 में से 24, पीस पार्टी के 68 में से 17, एनसीपी के 30 मे से 3 और 1,453 में से 182 निर्दलीय उम्मीदवार करोड़पति हैं।

टॉप थ्री कर्जदार

नंद गोपाल नंदी (26.02 करोड़), अशरफ कुरैशी (16.16 करोड़), भोलानाथ (15.06 करोड़)।

तीन अरबपति मैदान में

आगरा में आगरा दक्षित सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नाजिर अहमद, आज़मगढ़ की मुबारकपुर सीट से बसपा प्रत्याशी शाह आलम, मथुरा की मांट सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहें सतीश चन्द्र शर्मा अरबपति हैं।

ये भी पढ़े : एम्स ने तमिलनाडु सरकार को सौंपी जयललिता की चिकित्सा रिपोर्ट

23 सबसे अमीर उम्मीदवार

कांगेस के नाजिर अहमद (211.47 करोड़), बसपा के शाह आलम (118.76 करोड़), भाजपा के सतीश कुमार शर्मा (114.29 करोड़) बसपा के काजिम अली खां (97.78 करोड़), निर्दलीय सुभाष चन्द्र (70.04 करोड़), बीएसपी के विनय शंकर तिवारी (67.66 करोड़), बीजेपी से पक्षालिका सिंह (58.29 करोड़), भाजपा के नंदगोपाल नंदी (57.11 करोड़), राष्ट्रीय परिवर्तन दल के उमलेश यादव (55.10 करोड़), बीएसपी के एजाज अहमद (52.30 करोड़), बीएसपी के भोलानाथ (51.02 करोड़), भाजपा के अजय प्रताप सिंह (49.05 करोड़), भाजपा की शुचिस्मिता मौर्या (46.85 करोड़), अनूप कुमार गुप्ता (42.07 करोड़), सपा के सुभाष पासी (40.82 करोड़), बीएसपी के मो. नासिर (38.47 करोड़), आरएलडी के शैलेन्द्र सिंह (38.04 करोड़), कांग्रेस की अमीता सिंह (36.77 करोड़), बीएसपी के सुधान सिंह (33.30 करोड़), बीएसपी के मो. मशरूर शेख (32.44 करोड़), बीजेपी के मयंकेश्वर (32.71 करोड़), कांग्रेस के अजय कपूर (31.39 करोड़), बीएसपी के हाजी मो. कुरैशी (28.72 करोड़) और सपा उम्मीदवार सीमा सचान (29.14 करोड़ हैं)।

Related Articles

Back to top button
Close