उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

उप्र. के मंत्रियों को आज मिल सकते हैं विभाग

Uttar Pradesh.लखनऊ, 22 मार्च = उत्तर प्रदेश के मंत्रियों को आज विभाग आवंटित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात भी की थी।

मुख्यमंत्री कल रात ही दिल्ली से लखनऊ वापस आ गये थे। सूत्रों का कहना है कि आज वह मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर सकते हैं।

ये भी पढ़े : यूपी कैबिनेट की पहली बैठक आज, हो सकता है किसानों की कर्ज माफी पर फैसला.

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री गृह समेत कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखेंगे। लोक निर्माण विभाग, नगर विकास और सिंचाई व ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभाग वह दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा के बीच बांट सकते हैं। विभागों के बंटवारे के बाद आज शाम पांच बजे वह पहली कैबिनेट बैठक भी करेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा, 22 कैबिनेट मंत्री, नौ स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 13 राज्यमंत्रियों के साथ रविवार को शपथ ली थी।

Related Articles

Back to top button
Close