Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

योगी आदित्य नाथ बने उप्र. के मुख्यमंत्री, इन नेताओ ने भी ली शपथ.

Uttar Pradesh.लखनऊ, 19 मार्च (हिस)| स्मृति उपवन में आयोजित समारोह में योगी आदित्य नाथ ने मुख्य मंत्री पद की शपथ ली| उप मुख्य मंत्री के तौर पर केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने भी शपथ ली| मंच पर प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राज नाथ सिंह के अलावा तमाम नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं|

योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहुंचकर सभी को चौंका दिया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। अखिलेश यादव भाजपा नेताओं से बेहद गर्मजोशी से मिले और उन्हें नई सरकार के गठन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से हाथ भी मिलाया। इसके अलावा उन्होंने उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे डॉ. दिनेश शर्मा को भी बधाई दी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने शपथ लेने वाले मंत्रियों और सभी महत्वपूर्ण नेताओं से अखिलेश यादव का परिचय कराया। इस दौरान कई केन्द्रीय मंत्रियों से भी अखिलेश ने मुलाकात की। शपथग्रहण से पहले डॉ. दिनेश शर्मा ने मुलायम से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।

Untitled

इससे पहले कयास लगाये जा रहे थे कि अखिलेश यादव भाजपा के नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमण्डल के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे या नहीं। वहीं अखिलेश यादव ने मौके पर पहुंचकर सियासी शिष्टाचार का परिचय दिया। इसी तरह मुलायम सिंह यादव के पहुंचने से भी सफल लोकतंत्र का दृश्य नजर आया। हालांकि प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंची।

yo@

22 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली.

स्मृति उपवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री व दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बाद 22 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली जिसमे सूर्यप्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिंह चौहान, धरमपाल सिंह, एसपी सिंह बघेल, सत्यदेव पचौरी, रमापति शास्त्री, जय प्रकाश सिंह, ओमप्रकाश राजभर, बृजेश पाठक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, चेतन चौहान, श्रीकांत शर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह), सिद्धार्थ नाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टंडन और नंद कुमार नंदी हैं।

ये भी पढ़े : भोर में तीन बजे जगने के बाद रात के 11 बजे तक, कुछ इस तरह रहता हैं योगी की दिनचर्या .

स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली.

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्रियों तथा 22 कैबिनेट मंत्रियों के बाद अनुपमा जायसवाल, सुरेश राणा, उपेंद्र तिवारी, डॉ महेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, डॉ धरम सिंह सैनी, अनिल राजभर और स्वाति सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली।

इन्हें भी दिलाई गई शपथ .

इसके अलावा गुलाबो देवी, जय प्रकाश निषाद, अर्चना पांडेय, जय कुमार सिंह जैकी, अतुल गर्ग, रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह), नीलकंठ तिवारी, मोहसीन रजा, गिरीश यादव, बलदेव ओलख, मन्नू कोरी, संदीप सिंह और सुरेश पासी समेत 13 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इन्हें भी समारोह में शपथ दिलाई गई|

Related Articles

Back to top button
Close