उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

योगी सरकार की सातवीं कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

लखनऊ, 23 मई = मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की मंगलवार शाम पांच बजे सातवीं कैबिनेट बैठक अयोजित होगी। लोकभवन में होने वाली इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाने की सम्भावना है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

योगी सरकार अपने दो महीने पूरे कर चुकी है और अब तक छह कैबिनेट बैठकें हो चुकी हैं। इनमें सबसे पहली कैबिनेट बैठक में किसानों की कर्जमाफी का निर्णय लिया गया था। इसके बाद अन्य बैठकों में भी लगातार जनहित के निर्णय लिए जा रहे हैं। इसके अलावा सरकार ने चुनावी संकल्प पत्र से जुड़े वादों को भी पूरा करने पर जोर दिया है।

जफर इस्लाम बने एयर इंडिया के स्वतंत्र निदेशक

माना जा रहा है कि आज की बैठक में इन्हीं में से से कुछ और विषयों पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा विकास कार्यों को गति प्रदान करने और जनता के हित में कई अन्य प्रस्तावों पर भी कैबिनेट में मुहर लग सकती है।

Related Articles

Back to top button
Close