Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल

National.नई दिल्ली, 11 मार्च = उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में आ रहे सकारात्मक चुनाव परिणामों से यहां भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता भाजपा मोदी और भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। भाजपा कार्यालय के बाहर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों में नाचते हुए होली खेल रहे हैं।

ये भी पढ़े : केशव बोले , मोदी के कारण मिली जीत, जनता ने खारिज किया गुण्डाराज.

वहीं भाजपा कार्यालय के भीतर और बाहर टीवी स्क्रीन पर दिखाए जा रहे चुनाव नतीजों में आ रहे बदलाव को देख कर कार्यकर्ता खूब जोर शोर से भारत माता की जय और हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे लगा रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जीत एक बार फिर साबित करती है कि लोगों का नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा है।

Related Articles

Back to top button
Close