खबरे

’रंग’ के प्रदर्शन को लेकर उत्साहित है ’रितिका’

R.yadav = कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी सिनेतारिका ’रितिका’ 24 फरवरी से प्रदर्शित हो रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ’रंग’ को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस फिल्म का भव्य प्रदर्शन बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में किया जा रहा है।  महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर नायिका रितिका युवा दिलों की धड़कन सिनेस्टार नायक व गायक अरविन्द अकेला ’कल्लू के साथ जमकर रंग खेलकर अपने चाहने वालों को खूब आनंदित करने वाली हैं। इस फिल्म में कल्लू और रितिका की युगल जोड़ी दर्शकों को खूब लुभाने वाली है।

फिल्म के गाने और ट्रेलर देखकर हर किसी ने बहुत सराहना की है साथ ही फिल्म के प्रदर्शन को लेकर फिल्मी पंडितों और सिनेप्रेमियों के बीच गजब का उत्साह बना हुआ है। डी जे मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता दीपक जैन और निर्देशक बाली है। इस फिल्म में कल्लू का लुक काफी अलग है। फिल्म में रितिका के साथ अरविन्द अकेला कल्लू, विराज भट्ट, संजय पाण्डेय, उमेश सिंह, संजय वर्मा, गोपाल राय, जमाल खान, वैभव राय, पलक तिवारी, सोनिया मिश्रा, प्रिया पाण्डेय, डॉ यादवेंद्र यादव, श्रद्धा नवल आदि मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा सीमा सिंह, ग्लोरी मोहन्ता और पूनम गौतम ने भी अपने नृत्यों का जलवा इस फिल्म में बिखेरा है।

                                   सीमा सिंह का जलवा, ‘जान मारे ओढ़निया तोहार’ में

रंग के लेखक है सुरेन्द्र मिश्रा,  संगीतकार मधुकर आनंद, सिनेमेटोग्राफर जगविन्दर सिंह हुण्डल, संकलन धरम सोनी, मारधाड़ हीरा यादव का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज विश्वकर्मा और कला निर्देशक विजय दास हैं।

Related Articles

Back to top button
Close