Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

राजनीति में आने, न आने का फैसला प्रियंका खुद लेंगी: सिंघवी

नई दिल्ली (ईएमएस)। प्रियंका गांधी की आगामी लोकसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि प्रियंका का राजनीति में आना या न आना उनका निजी फैसला होगा। प्रियंका ने यह कभी नहीं कहा कि वह चुनाव लड़ने जा रही हैं। उनकी हर चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

उन्होंने हाल ही में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की प्रियंका गांधी की भूमिका पर दिए गए बयान पर टिप्पणी की है। सिंघवी ने कहा कि उन्होंने काम करने का कुछ नियत क्षेत्र चुना है। उन्हें जो भूमिका अच्छी लगती है, वही अपनाती हैं। उनका कांग्रेस के लिए योगदान भविष्य में भी जारी रहेगा। हां, आगे उनकी क्या भूमिका होगी, उसके बारे में चर्चा करना गलत है। बता दें कि हाल ही में सलमान खुर्शीद ने कहा था कि प्रियंका गांधी आगामी चुनाव गेमचेंजर साबित हो सकती हैं। प्रियंका गांधी के साथ होने से पार्टी को ताकत मिलती है।

Related Articles

Back to top button
Close