खबरेजम्मूराज्य

LOC पर भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच फायरिंग

जम्मू, 03 अप्रैल (हिस)। जम्मू संभाग के सीमावर्ती पुंछ जिले के देगवार सैक्टर के नकरकोटे क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर हल्के और भारी हथियारों से फायरिंग की। यह घटना सोमवार को सुबह 9.30 बजे घटी।

ये भी पढ़े : श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो ग्रेनेड सहित सेना का जवान गिरफ्तार

एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी है। उसने कहा कि भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी सैनिकों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया और उनके बीच भारी गोलीबारी हुई है। अंतिम सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। इस दौरान किसी भी ओर से किसी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button
Close