उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

रातभर मंडप में दुल्हन करती रही दुल्हे का इंतजार , सुबह शिकायत करने थाने पहुची तो उड़े होश !

कानपुर, 20 अप्रैल =गेस्ट हाउस में घराती खाना खाकर व्यवहार देते रहे, पर रात बीत जाने के बाद भी बारात नहीं आई। बार-बार पूछने पर दूल्हे पक्ष की तरफ से यही कहा जाता था कि दूल्हा पार्लर गया है। रात भर इंतजार के बाद दुल्हन का सब्र टूट गया और थाने पहुंच गई जहां पर सच्चाई खुलकर सामने आ गई।

मामला कुछ इस प्रकार हैं 

नौबस्ता थाना क्षेत्र के पशुपति नगर में रहने वाली 21 वर्षीय अंकिता (काल्पनिक नाम) की शादी बुधवार 19 अप्रैल को होनी थी। बारात इसी थाना क्षेत्र के बृजमोहन गुप्ता के यहां से आनी थी। अंकिता के मामा नंदनी गुप्ता ने बताया कि शादी की सभी तैयारी गेस्ट हाउस में गईं और घराती भोजन कर व्यवहार देने लगे। करीब छह सौ लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। दहेज का सभी समान भी गेस्ट हाउस आ गया था। लेकिन बरात नहीं आई काफी समय बीतने पर जब दूल्हा पक्ष से बातचीत की गई तो पता चला कि दूल्हा पार्लर गया है। ऐसे ही समय-समय पर तमाम बहाने बनाये गये। बताया कि बृजमोहन गुप्ता के बड़े बेटे अमन गुप्ता से दो वर्ष पूर्व शादी तय हुई थी।

इस्तीफे के बाद बोली बरखा शुक्ला , अयोग्य हैं राहुल गांधी !

क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया गया, पर उस दौरान समझ में नहीं आ रहा था कि बरात क्यों नहीं आई। जब सुबह अंकिता थाने गई तो पता चला कि लड़के पक्ष वाले अमन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने आये थे। सीओ गोविन्द नगर ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि लड़की की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और लड़की पक्ष को हर संभव मदद की जाएगी।

जो पिता का नहीं हुआ उससे नहीं करूंगी शादी

थाने में लड़के के पिता ने लड़की से बताया कि उसका दूसरी लड़की से प्रेम संबंध था। समाज के लोकलाज के चलते उसे मना लिया गया था और शादी के लिए तैयार हो गया। पता नहीं घर से भागकर ऐसा क्यों किया। इस पर लड़की ने कहा कि जब वह आपका नहीं हुआ तो मेरा क्या होगा, ऐसे लड़के से मैं शादी नहीं करूंगी।

Related Articles

Back to top button
Close