खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

रावण सेना के प्रमुख अनिकेत जाधव की अज्ञात लोगो ने की हत्या

मुंबई, 21 नवम्बर : पुणे जिले के पिंपरी शहर में सोमवार की देर रात रावण सेना के प्रमुख अनिकेत जाधव की अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला करके हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड में जाधव के खिलाफ अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

aniket--jadhav-

पिंपरी शहर के निगडी पुलिस थाने की पुलिस ने बताया कि पिंपरी शहर में कुख्यात गुंडे अनिकेत जाधव की अज्ञात हमलावरों ने तलवार से वार करके और सिर पर पत्थर से वार करके उसकी हत्या कर दी है। पुलिस का कहना है कि गुंडागिरी के साथ जाधव ने रावण सेना बना लिया था।

न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पुन:निर्वाचन गौरव का क्षण : मोदी

आकुर्डी इलाके में पिछले कई महीनों से रावण सेना की गुंडागर्दी बढ़ी थी।अनिकेत इस सेना का प्रमुख था। अनिकेत के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास करना, फिरौती जैसे मामले दर्ज हुए थे। कुछ दिन पहले अनिकेत ने महाकाली गैंग का प्रमुख हनम्या शिंदे पर गोलीबारी कर जान से मारने का प्रयास किया था। उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था। 

पुलिस का मानना है कि पुरानी रंजिश के चलते सोमवार की देर रात में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close