खबरेविदेश

राष्ट्रपति के चुनाव में पुतिन को चुनौती देगी ये पोर्न स्टार

मास्को, 22 नवम्बर : रूस में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव के मद्देनजर सरर्गी अभी से तेज हो गई। इस बार राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ एक पोर्न स्टार एलेना बर्कोवा ने चुनाव लड़ने का की घोषणा की है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

विदित हो कि ऐलेना रूस के मशहूर रियलिटी टीवी शो ‘डोम-2’ की एंकरिंग भी कर चुकी हैं। वह इस चुनाव में खड़ी होने वाली चौथी महिला उम्मीदवार बनने जा रही हैं।

व्लादिमीर पुतिन वर्तमान राष्ट्रपति हैं और वह चुनाव में फिर से किस्मत अजमाने जा रहे है। पुतिन के सामने अन्य दलों ने भी चुनौती दी है। लेकिन इस चुनौती में ऐलेना बर्कोवा ने ग्लैमर का तड़का लगा दिया है।

p1

ऐलेना बर्कोवा एक मशहूर मॉडल है और पोर्न स्टार रह चुकी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि वह फिल्म निर्माता वेनस्टेन से तंग आ गई है। उनके उपर यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगे हुए हैं। 

फिलीपीन सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी नौसेना का विमान, 11 लोगों की तलाश जारी

मुर्मान्स्क शहर की रहने वाली 32 वर्षीय ऐलेना इससे पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं। साल 2009 में उन्होंने ने मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा था। बर्कोवा ने साल 2004 में पोर्न फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। इंस्टाग्राम पर उसके करीब 7 लाख प्रशंसक हैं। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close