Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

राष्ट्रपति बुधवार को करेंगे महामस्तकाभिषेक महोत्सव का उद्घाटन

नई दिल्ली, 06 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को कर्नाटक के श्रवणबेलगोला में गोम्मटैश्वर भगवान श्री बाहुबली स्वामी के महामस्तकाभिषेक महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। 7 फरवरी से शुरू होकर यह महोत्सव 26 फरवरी तक चलेगा।

राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार शाम को कर्नाटक के लिए रवाना होंगे।

उल्लेखनीय है कि महामस्तकाभिषेक महोत्सव प्रत्येक 12 वर्षों में एक बार मनाया जाता है। यह लगभग एक हजार वर्षों से मनाया जाता है। 

Related Articles

Back to top button
Close