खबरेस्पोर्ट्स

राष्ट्रमंडल खेल : निशानेबाज नारंग और चैन सिंह ने किया निराश

गोल्ड कोस्ट (ईएमएस)। अनुभवी भारतीय निशानेबाज गगन नारंग और चैन सिंह ने मंगलवार को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में छठे दिन पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा के फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन किया। गगन ने फाइनल में कुल 142.3 अंक हासिल किए, वहीं चैन को 204.8 अंक मिले।

गगन को स्पर्धा के फाइनल में सातवां और चैन को चौथा स्थान मिला। नारंग से भारत को पदक की सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं पर वह नाकाम रहे। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक वेल्स के डेविड फेल्प्स को मिला। फेल्प्स ने 248.8 अंक लिए और साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ा। वहीं स्कॉटलैंड के नील स्टिरटोन को 247.7 अंकों के साथ रजत पदक मिला जबकि इंग्लैंड के केनेथ पार को 226.6 अंकों के साथ कांस्य पदक मिला।

Related Articles

Back to top button
Close