खबरेस्पोर्ट्स

राष्ट्रीय जुडो प्रतियोगिता में रजनी और सेवती को गोल्ड मैडल

Sports Local.रायपुर, 07 फरवरी = हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय जुडो प्रतियोगिता में धमतरी जिले के डांडेसरा गांव की दृष्टिबाधित बालिका रजनी जोशी और सेवती ध्रुव ने खेल में गोल्ड मैडल हासिल किया है।

ग्राम डांडेसरा में एक्सजेड फाउंडेशन दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र नामक संस्था विकलांग बच्चों का सर्वागीण विकास करने के लिए कार्य करती हैं। यह संस्था पूरी तरह से गैरशासकीय है। संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी सोनी, सचिव शशि निर्मलकर, रूबी कुर्रे सहसचिव व सरपंच पहरूराम ध्रुव ने आज प्रेस क्लब में आयोजित रूबरू कार्यक्रम में संयुक्त रूप से बताया कि दोनों बालिका रजनी जोशी और सेवती ध्रुव 10 वीं में अध्ययनरत है। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है। वे स्वयं इस संस्था को संचालित कर रहे हैं।

लक्ष्मी सोनी ने बताया कि दिव्यांगों को आगे बढ़ाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। व्यक्ति शरीर से विकलांग होता है बल्कि मन से नहीं। उन्होंने बताया कि विकलांगों को समाज में हीन भावना से देखा जाता है, जो पूर्णतया: गलत है। हमें उन्हें निरंतर आगे बढ़ाने को लेकर प्रोत्साहित करना चाहिए। जुडो में 5 बच्चों को लेकर वे गुडगांव गई हुई थीं, जिसमें केवल दो बच्चों का ही सलेक्शन हो पाया।

गौरतलब है कि हरियाणा में राज्य स्तरीय खेल जुडो प्रतियोगिता में रजनी ने 7 राज्यों को हराकर और सेवती ध्रुव ने 5 राज्यों को पछाड़ते हुए राष्ट्रीय जुडो प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। यह प्रतियोगिता 17 और 18 जनवरी को गुडगांव में आयोजित किया गया था। सेवती और रजनी दृष्टिबाधित हैं। दोनों के नाम राष्ट्रीय स्तर पर चयनित कर लिए गए हैं। आगामी मुकाबला अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर दक्षिण कोरिया में होगा।

लक्ष्मी सोनी ने बताया कि उनके संस्था में एमआर, ओएच, एचआई, व्हीआई कैटेगेरी के बच्चे प्रशिक्षणरत हैं। यह प्रशिक्षण पूर्णरूप से निशुल्क है। उन्होंने बताया कि उनके संस्था में 15 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। वही 04 स्टॉफ हैं। यह संस्था उन्होंने 16 जून 2016 से संचालित है।

इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल पुसदकर ने दोनों बालिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी दौरान पुसदकर ने उक्त संस्था को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button
Close