Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

राहुल गांधी आज कर्नाटक में करेंगे चुनावी प्रचार की शुरुआत

नई दिल्ली, 10 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सनिवार से कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करने के लिए दिल्ली से अपने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए। राहुल गांधी शनिवार को हवाई मार्ग से सीधे बेलारी पहुंच जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। वे दोपहर 1 बजे एक सभा को सम्बोधित करेंगे। राहुल गांधी कोप्पल में जनसभा के बाद हुलीगेम्मा मंदिर में पूजा के लिए जाएंगे। इसके बाद शाम को वह लिंगायतों के प्रसिद्ध गवि सिध्देश्वर मठ का दर्शन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस अध्यक्ष दक्षिण के इस किले को बचाने के लिए हरसम्भव प्रयास करेंगे। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल इसी वर्ष मई में समाप्त हो रहा है.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, 12 फरवरी को राहुल गांधी कलबुर्गी (गुलबर्गा) के ख्वाजा बंदे नवाज़ की दरगाह भी जाएंगे और 13 को दिल्ली लौटने से पहले बिदर के ‘अनुभव मंटप्प’ का दर्शन करेंगे।

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस अध्यक्ष को ‘चुनावी हिंदू’ बताया है। कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। वहीं, जनता दल (एस) जेडीएस ने बहुजन समाज पार्टी के साथ सत्ता में वापसी करने के लिए गठबंधन किया है।

Related Articles

Back to top button
Close