उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

दवा व्यवासायी से रंगदारी मांगने वाली मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार

मऊ, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में एक दवा व्यवसायी से रंगदारी के मामले में पुलिस ने शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई महिला शातिर अपराधी सुजीत सिंह बुढ़ावा की बहन हैं।

थाना प्रभारी गोहन के मुताबिक, दुर्दांत अपराधी सुजीत सिंह जेल की हवा खा रहा है। उसे छुड़ाने के लिए उसकी गैंग में शामिल बहन पिंकी सिंह ने क्षेत्र के ही दवा व्यवासायी से रंगदारी मांगी। जिसकी शिकायत पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से की।

CM योगी आदित्यनाथ ने पकड़ी झाड़ू, लोगों को दिया स्वच्छता का सन्देश

पुलिस ने सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की मदद से सुजीत सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य अशोक यादव को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर गिरफ्तार बदमाश अशोक यादव ने बताया था कि उसने सुजीत सिंह बुढ़वा को जेल से छुड़ाने के लिए रंगदारी की मांग किया था।

रंगदारी मांगते समय उक्त अशोक यादव ने दवा व्यवसाई के पास पैसा लेने के लिए एक लड़की को भेजने की बात कहा था। तभी से पुलिस उस लड़की की तलाश में लगी थी। जिसकी पहचान अशोक यादव ने गिरफ्तारी के बाद पिंकी सिंह के रूप में किया था। जिसे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पिंकी सिंह ने स्वीकार किया है कि उसने अपने भाइयों को जेल से छुड़ाने के लिए इस पूरी योजना बनायी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close