Home Sliderखबरेविदेश

रुस : शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग , 48 लोगों की मौत , 30 से अधिक झुलसे

केमरोफो (ईएमएस)। रविवार देर रात साइबेरिया के एक शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग में 48 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग झुलस गए हैं। झुलसे हुए लोगों में अनेक की हालत गंभीर है। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जांच में जुटे अधिकारियों के अनुसार रूस के साइबेरियाई शहर केमरोफो में एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। खबरों के मुताबिक इस हादसे में 48 लोगों की मौत हो गई। अभी भी 50 से अधिक लोग लापता हैं या अंदर फंसे हैं। अधिकारियों के अनुसार अब तक आग लगने की वजह पता नहीं चली है। पुलिस 69 लोगों की तलाश कर रही है। इनमें 40 बच्चे हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक आग पहले एक सिनेमा हॉल में लगी थी। आग लगने की वजह से सिनेमा हॉल की छत ढह गई।

पुलिस ने आशंका जताई कि सिनेमा हॉल के छत के मलबे में अब भी अनेक लोग दबे हो सकते हैं। आग को काबू करने को 300 से ज्यादा फायर ब्रिगेड गाडि़यों को लगाया गया, जिन्होंने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना दोपहर की है। जिस समय शॉपिंग मॉल में आग लगी उस समय मॉल के अंदर 300 से ज्यादा लोग थे। इनमें से ज्यादातर लोगों को सुरक्षित रूप में बाहर निकाल लिया गया। पुलिस मॉल के अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रही है। अधिकारी ने बताया कि एक बार मॉल के अंदर चल रहा तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही हम घायल और मृतकों के सही आंकड़े के बारे में बता पाएंगे।

Related Articles

Back to top button
Close