खबरेविदेश

रूस परमाणु हथियार न्यूनीकरण पर वार्ता को इच्छुक

मॉस्को, 23 मार्च, (हि.स.)। दुनिया में सर्वाधिक परमाणु हथियार रखने वाले देश रूस ने गुरुवार को परमाणु हथियार न्यूनीकरण के लिए बातचीत करने की इच्छा जताई। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार एजेंसी आरआइए के अनुसार, रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने कहा, “ हम आगे परमाणु क्षमता कम करने की संभावना पर बातचीत करने को तैयार हैं, लेकिन केवल तब जब सभी कारकों को बातचीत के एजेंडा में शामिल किया जाएगा। सिर्फ सामरिक घातक हथियारों की संख्या घटाने से बात नहीं बनेगी। ”

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, लावरोव ने कहा, “ यह बिल्कुल स्पष्ट है कि सभी परमाणु हथियारों को हटाने का अभी समय नहीं आया है। ”

ये भी पढ़े: लंदन : यूक्रेन : अज्ञात उपद्रवियों ने हथियार डिपो को उड़ाया

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी विदेशी मंत्री के प्रस्तावित रूसी दौरा से पहले लावरोव के इस आशय का बयान महत्वपूर्ण है, लेकिन यह बहुत हद तक अमेरिका पर भी निर्भर है कि वह क्या चाहता है। इन दोनों देशों के पास दुनिया के 95 प्रतिशत से अधिक परमाणु हथियार हैं।

Related Articles

Back to top button
Close