Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

लालू प्रसाद के यहां आयकर का छापा,सियासी राजनीति गरमाई

पटना ,16 मई= राजद अध्यक्ष एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के 22 ठिकानों पर बुधवार को आयकर का छापा पड़ा है। सुबह से ही 100 से अधिक आयकर अधिकारियों की टीम एनसीआर और गुड़गांव स्थित लालू के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची है। पटना में लालू-राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर राजनीतिक हलचल तेज है। लालू के वकील चितरंजन सिन्हा उनके आवास पर पहुंचे हैं। छापेमारी में आयकर को मिली जानकारी की देर शाम तक जानकारी मिलने के आसार है।

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पिछले 40 दिनों से लालू पर सत्ता में रहते 1000 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध एवं बेनामी सम्पत्ति अर्जित करने का दस्तावेज के साथ आरोप लगा जांच की मांग करते रहे हैं। सुशील मोदी का आरोप है कि लालू ने रेल मंत्री रहते ठेका और नौकरी देने के एवज में कई लोगों की जमीन लिखवा ली है। कई मुखौटा कंपनियों के माध्यम से सम्पत्ति बटोरी है। लालू की बेटी एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती और दोनों बेटे बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के नाम करोड़ों की बेनामी सम्पत्ति है। इसके आधार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लालू के दोनों बेटों को मंत्री पद से हटाने की भी भाजपा की मांग रही है।

आंतरिक हालात पर राजनाथ ने की उच्च स्तरीय बैठक

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी और पार्टी के विधान पार्षद विनोद नारायण झा ने लालू के यहां बुधवार को आयकर छापेमारी का स्वागत किया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ही कहा था कि लालू के खिलाफ आरोप सही हैं तो कानूनी कार्रवाई हो। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए सतही आरोप लगाये जा रहे हैं। वहीं विनोद नारायण झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद से नाता तोड़ लेना चाहिए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close