Home Sliderखबरेबिहारराज्य

लालू यादव को मिली तीन दिन की पैरोल खत्म, पटना से रांची हुए रवाना

पटना/न्यूज़ डेस्क

बेटे तेजप्रताप की शादी के लिए राजद प्रमुख लालू यादव को मिली पैरोल खत्म हो गई है। इसके बाद लालू फ्लाइट से पटना से रांची के लिए रवाना हो गए हैं। लालू के साथ विधायक भोला यादव और एक अटेंडेंट भी रांची रवाना हुए हैं।

गौरतलब है कि तीन दिनों के पैरोल पर वह अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना आये थे। उन्हें चार घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट ने सजा सुनाई है। हालांकि उन्हें रांची हाईकोर्ट ने उन्हें स्वास्थ्य कारणों से छह सप्ताह की औपबंधिक जमानत भी दे दी है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद मधुमेह, रक्तचाप, गुर्दे की समस्या सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। उनका इलाज रांची स्थित रिम्स अस्पताल में न्यायिक हिरासत में जारी था और बीते शुक्रवार को रांची हाईकोर्ट ने बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें छह सप्ताह की जमानत दे दी थी।

न्यायिक हिरासत में कई हफ्ते तक नई दिल्ली के एम्स में भर्ती रहे लालू को इस महीने की शुरुआत में रिम्स में वापस लाया गया था। आरजोडी ने इसका कड़ा विरोध करते हुए आरोप लगाया कि उनके पार्टी प्रमुख की सेहत बेहतर नहीं होने के बावजूद केंद्र की मौजूदा सरकार के इशारे पर उन्हें एम्स से छुट्टी दी गई।

Related Articles

Back to top button
Close